माँ मेरी माँ प्यारी माँ मम्मा
जिंदगी की शुरुआत माँ से हुई
आखे खोलने पर माँ का चेहरा नजर आता है
माँ की उँगली पकड़ कर चलना और
माँ का प्यार से सहलाना याद आता है
थक कर घर आने के बाद माँ का खाना
निकाल कर अपने हाथो से खिलाना याद आता है
घर से बाहर बाहर जाने पर
माँ का दस बार फ़ोन करना याद आता है
सामान न मिलने पर घर को फैला देना
और माँ पर चिल्लाना और
माँ का प्यार से बोलना याद आता है
स्कूल के लिए उठाना और बस
पांच मिनट कहकर सो जाना याद आता है
पेपर के समय पढ़ना और पढ़ते वक़्त
प्यारी सी चाय बना कर ले आना याद आता है
रात को बस युही सो जाना माँ का
चादर उड़ाकर हाथो से सहलाना याद आता है
दुःख के समय माँ का आँचल पकड़कर
रोना याद आता है
गलतिया करने के बाद पापा की
डॉट से बचाना याद आता है
क्यों इतने बड़े हो गए हम की माँ
याद करते ही पुराना बचपन याद आता है।
monika

No comments:
Post a Comment